Move to Jagran APP

जिले की सभी पांचों सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार जीतेंगे : बृजेंद्र सिंह

सांसद बृजेंद्र सिंह ने दावा किया कि भाजपा जींद जिले की पांचों सीटों पर भारी वोटों से विजय प्राप्त करेगी। 80 से ज्यादा भाजपा के उम्मीदवार विधानसभा में पहुंचेंगे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 09:08 AM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2019 09:08 AM (IST)
जिले की सभी पांचों सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार जीतेंगे : बृजेंद्र सिंह
जिले की सभी पांचों सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार जीतेंगे : बृजेंद्र सिंह

संवाद सूत्र, नरवाना : सांसद बृजेंद्र सिंह ने दावा किया कि भाजपा जींद जिले की पांचों सीटों पर भारी वोटों से विजय प्राप्त करेगी। 80 से ज्यादा भाजपा के उम्मीदवार विधानसभा में पहुंचेंगे। बृजेंद्र सिंह भाजपा नरवाना मंडल के अध्यक्ष अनिल जिदल के प्रतिष्ठिान पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर सरकार की जनहित नीतियों से अवगत करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा ने 11 से 15 सितंबर तक लोगों के बीच जाकर कमल के फूल के साथ जुड़ने का आह्वान करने को कहा। सांसद ने कहा कि उम्मीदवार चाहे कोई आए, लेकिन कार्यकर्ताओं को भाजपा से जुड़ने का आह्वान वोटरों से करना है।

loksabha election banner

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा पिछले एक वर्ष से चुनाव मोड़ में ही है। पहले नगर निगम, जींद उपचुनाव और उसके बाद लोकसभा चुनाव हुए। जिसमें प्रदेश के वोटरों ने भाजपा की नीतियों को सही मानकर वोट दिए। इस अवसर पर अनिल जिदल, बलदेव वाल्मीकि, पूर्व एसएसपी बलबीर सिंह, प्रवेश माथुर, हरेंद्र श्योकंद, जगदीश पांचाल, धर्मवीर बाता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.