Move to Jagran APP

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मिले सांसद बृजेंद्र सिंह

हिसार लोकसभा से सांसद बृजेंद्र सिंह ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से उनके कार्यालय पहुंच कर मुलाकात की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jul 2021 08:12 AM (IST)Updated: Sun, 25 Jul 2021 08:12 AM (IST)
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मिले सांसद बृजेंद्र सिंह
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मिले सांसद बृजेंद्र सिंह

उचाना : हिसार लोकसभा से सांसद बृजेंद्र सिंह ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से उनके कार्यालय पहुंच कर मुलाकात की। सांसद बृजेंद्र सिंह ने बताया कि बीते दिनों ईंट भट्टा मालिक संघ द्वारा प्रस्तुत किए गए मामले सहित प्रदेश से जुड़ी अन्य विकास परियोजनाओं पर्यावरण मंत्री से चर्चा की गई। लोकसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज हो इसके लिए निरंतर वो केंद्रीय नेताओं से मिलते रहते है। विकास के मामले में हिसार को सबसे आगे हम लेकर जाएंगे।

loksabha election banner

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर किया गया हवन

उचाना: गुरु पूर्णिमा लितानी रोड उचाना स्थित हनुमान मंदिर धर्मशाला में प्रात: कालीन वेला में योग के बाद हवन का आयोजन किया गया। इसके अंदर मुख्य रूप से सुनील शास्त्री ने यज्ञ के ब्रह्मा के रूप में अपनी भूमिका निभाई। हर महीने यहां पर अंतिम रविवार को हवन करने का संकल्प लिया। मुख्य यजमान के रूप में गो सेवक योगाचार्य महेंद्र पाल, दीपक कुमार रहे। नरेंद्र, अनिल कुमार प्राचार्य आदर्श बाल मंदिर नरवाना, विकास वैदिक प्रवक्ता, एडवोकेट सन्नी गर्ग कोषाध्यक्ष भारत विकास परिषद शाखा उचाना, अशोक पाल इस अवसर पर उपस्थित रहे। वंदनीय मातृशक्ति ने भी आहुतियां प्रदान करके इस कार्यक्रम को सफल बनाया। सुनील शास्त्री ने बताया कि हवन संसार का सर्वोत्तम कर्म है जिसको करने से वातावरण की शुद्धि के साथ-साथ अनेक प्रकार की बीमारियां स्वत समाप्त हो जाती है।

गुरु दक्ष प्रजापति महाराज के जन्मदिवस पर हुआ हवन

सफीदों : गुरु दक्ष प्रजापति महाराज के जन्मदिवस पर प्रजापत मुहल्ला में प्रजापति समाज द्वारा 23वे विशाल भंडारे का आयोजन किया। भंडारे से पूर्व प्रजापत समाज द्वारा विशाल हवन का आयोजन किया गया। प्रधान रघबीर प्रजापति, सचिव पवन प्रजापति व कोषाध्यक्ष कृष्ण प्रजापति ने कहा कि प्रजापति दक्ष ब्रह्मा के मानस पुत्र व राजाओं के गुरू थे। हमें अपने जीवन में उनका अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज की ओर से हर वर्ष गुरु पूर्णिमा पर यह भंडारा लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रजापति समाज की सफीदों में कोई चौपाल या धर्मशाला नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रजापति समाज को चौपाल व धर्मशाला बनाने के लिए जमीन व ग्रांट दी जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.