ऑनलाइन म्यूजियम में पहुंची 35 हजार से ज्यादा सेल्फी विद डॉटर
जागरण संवाददाता, जींद : सेल्फी विद डॉटर ऑनलाइन म्यूजियम में अब तक 35 हजार से ज्यादा सेल्फी
By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Jun 2018 05:21 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jun 2018 05:21 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जींद : सेल्फी विद डॉटर ऑनलाइन म्यूजियम में अब तक 35 हजार से ज्यादा सेल्फी विद डॉटर आ चुकी हैं और 8 लाख से ज्यादा लोग इसे विजिट कर चुके हैं। इस अभियान के जनक सुनील जागलान ने कहा कि बेटियों के प्रति प्यार का एहसास जगाने वाला यह अभियान तीन वर्ष बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ देश के सभी लोगों का पसंदीदा बना हुआ है। देश की हर सेलिब्रिटी बेटी भी इस अभियान से जुड़ी है। इसमें साक्षी मलिक, पीवी संधू, साइना नेहवाल, फोगाट बहनें, दीपा मलिक, मानुषि छिल्लर, रानी रामपाल शामिल हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें