छात्रा मीनू ने मुक्केबाजी में जीता गोल्ड
1 से पांच नवंबर तक पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें दनौदा गांव के चंद्रशेखर आजाद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की खिलाड़ी मीनू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 10:44 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 10:44 PM (IST)
संवाद सूत्र, नरवाना : 1 से पांच नवंबर तक पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें दनौदा गांव के चंद्रशेखर आजाद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की खिलाड़ी मीनू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने बताया कि खिलाड़ी मीनू ने 70-75 किलोभार वर्ग में अपने सभी विरोधियों को धूल चटाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी मीनू स्कूली खेल क्रीड़ा में गोल्ड जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें