विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खादीग्राम उद्योग से लोन दिलवाने की एवज में रिश्वत लेने के आरोपित प्रबंधक व आपरेटर पहुंचे जेल

By JagranEdited By:
Published: Wed, 20 Jul 2022 11:32 PM (IST)

--रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं दोनों आरोपित जागरण संवाददाता जींद। खादीग्राम उद्योग से लोन दिलवाने

खादीग्राम उद्योग से लोन दिलवाने की एवज में रिश्वत लेने के आरोपित प्रबंधक व आपरेटर पहुंचे जेल
खादीग्राम उद्योग से लोन दिलवाने की एवज में रिश्वत लेने के आरोपित प्रबंधक व आपरेटर पहुंचे जेल

--रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं दोनों आरोपित

जागरण संवाददाता, जींद।

खादीग्राम उद्योग से लोन दिलवाने की एवज में रिश्वत लेने के आरोप में राज्य चौकसी ब्यूरो जींद द्वारा पानीपत से प्रबंधक अनिल कुमार व आपरेटर विनय को काबू किया था। बुधवार को दोनों अदालत के समक्ष पेश किए गए, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। वहीं रिश्वत लेने के माले में फंसे दोनों आरोपित चाचा-भतीजा हैं। पुलिस के अनुसार प्रबंधक अनिल कुमार आपरेटर विनय का चाचा लगता है। विनय को अनुबंध आधार पर पानीपत स्थित खादीग्राम उद्योग कार्यालय में लगाया गया है।

दरअसल जींद जिले के डाहौला गांव निवासी मोहन ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि उसने खादीग्राम उद्योग से लोन के लिए आवेदन किया था। यह आवेदन प्रबंधक अनिल कुमार द्वारा स्वीकृत किया जाना था। अनिल कुमार के पास जींद, पानीपत व रोहतक जिलों का कार्यभार है। ऐसे में अनिल कुमार से स्वीकृति के बाद बैंक ऋण देता है। इसके लिए अनिल कुमार ने मोहन से कुल लोन का एक प्रतिशत रिश्वत के रूप में मांगा। मोहन का 25 लाख रुपये का लोन था, ऐसे में 25 हजार रुपये रिश्वत मांगी गई। पांच हजार रुपये पहले दे दिए गए थे और 20 हजार रुपये देने थे। मोहन की शिकायत पर मंगलवार को जींद विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को काबू किया था। जींद विजिलेंस के निरीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि बुधवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

बुधवार को दोनों अदालत के समक्ष पेश किए गए, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। वहीं रिश्वत लेने के माले में फंसे दोनों आरोपित चाचा-भतीजा हैं। पुलिस के अनुसार प्रबंधक अनिल कुमार आपरेटर विनय का चाचा लगता है। विनय को अनुबंध आधार पर पानीपत स्थित खादीग्राम उद्योग कार्यालय में लगाया गया है।