विद्यालय में महर्षि ज्ञान युग दिवस मनाया
महर्षि विद्या मंदिर स्कूल में महर्षि महेश योगी का जन्म दिवसमहर्षि ज्ञान युग दिवसके रूप में मनाया गया।
जागरण संवाददाता, जींद : महर्षि विद्या मंदिर स्कूल में महर्षि महेश योगी का जन्म दिवस'महर्षि ज्ञान युग दिवस'के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सरोज कौशिक मौजूद रहे। स्कूल की प्रधानाचार्या ने मुख्य अतिथि सरोज कौशिक व उनकी टीम का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महर्षि विद्यालयों की एक प्रमुख विशेषता विद्यार्थियों को संस्कारित करना है। इसके बाद ज्ञान मैगजीन का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि ने परमपूज्य महेश योगी ने भारतीय संस्कृति के अध्ययन को आधुनिक शिक्षा में विद्यालयों के माध्यम से सम्मिलित किया है। कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल अध्यापिका बबीता ने गुरु की महिमा पर कविता के द्वारा अपने भाव प्रकट किए तथा स्कूल अध्यापिकाओं ने नृत्य के द्वारा सभी उपस्थित जन को भाव-विभोर कर दिया।