महापरिवर्तन रैली रचेगी नया इतिहास : कंप्यूटर
जागरण संवाददाता जींद युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव महावीर कंप्यूटर ने कहा कि 18 अगस्त क
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Aug 2019 08:17 AM (IST)Updated: Sat, 17 Aug 2019 08:17 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जींद : युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव महावीर कंप्यूटर ने कहा कि 18 अगस्त को रोहतक में महापरिवर्तन रैली भीड़ का एक नया इतिहास रचेगी। इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं को ड्यूटियां सौंपी गई।
उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में भाजपा सरकार ने विकास का पहिया रोकने का काम किया है। 18 अगस्त को हुडा की महापरिवर्तन रैली भाजपा की आस्था रैली से कई गुणा बड़ी होगी। यह रैली सरकार को आईना दिखाने का काम करेगी। इस अवसर पर जितेंद्र शर्मा, मनोज गौतम, अमित, शिप्पा मलिक, महेंद्र बूरा, राजेंद्र शर्मा, संजय कुमार, भीम मित्तल, कर्मपाल जैन, जगदीश, अमित कुमार प्रजापति, विजेंद्र मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें