महाक्रांति रैली बनाएगी नया रिकार्ड : आर्य
पूर्व मंत्री बच्चन ¨सह आर्य ने कहा कि 23 फरवरी को पिल्लूखेड़ा में होने वाली महाक्रांति रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी जोश है। वह शुक्रवार को गांव जामनी, अमरावली खेड़ा, शिव कॉलोनी पुरानी अनाज मंडी व रेलवे कॉलोनी में रैली का न्योता दे रहे थे।
संवाद सूत्र, पिल्लूखेड़ा : पूर्व मंत्री बच्चन ¨सह आर्य ने कहा कि 23 फरवरी को पिल्लूखेड़ा में होने वाली महाक्रांति रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी जोश है। वह शुक्रवार को गांव जामनी, अमरावली खेड़ा, शिव कॉलोनी पुरानी अनाज मंडी व रेलवे कॉलोनी में रैली का न्योता दे रहे थे।
आर्य ने कहा कि भाजपा ने झूठ बोलकर हलके के लोगों से वोट लिए। चुनाव से पहले किया एक भी वादा सरकार ने पूरा नहीं किया। आने वाले चुनावों में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। इस अवसर पर सुरेश कुंडू, पूर्व सरपंच राजसुमेर, लछमण शर्मा, संतोष शर्मा, सुरेंद्र दूहन, जयभगवान पंडल, ला. शिवनारायण, राममेहर शर्मा, बलजीत कुंडू, लेखराज शर्मा, नरेंद्र शर्मा, कृष्ण शास्त्री, कुलदीप कुंडू व इंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।