तुलसी के पौधे वितरित कर लोगों को किया जागरूक
भारतीय जेसीज ने 9 से 15 सितंबर तक मनाए जा रहे जेसीज सप्ताह के छठे दिन जेसीज ऑफ जींद ने मिलकर वृक्ष बचाओ के रूप में मनाया। जींद शहर में समाज सेवा व व्यक्तित्व विकास में कार्य कर रही जींद शहर के जेसीज के छह अध्यायों जेसीआइ जींद, जेसीआइ जींद सेंट्रल, जेसीआइ जींद रॉयल, जेसीआइ जींद सिटी, जेसीआइ जींद अर्बन व जेसीआइ जींद ब्रदर्स ने मिलकर जेसीज ऑफ जींद के बैनर तले शुक्रवार को सफीदों रोड पर ¨हदू कन्या कॉलेज के सामने कार्यक्रम किया।
जागरण संवाददाता, जींद : भारतीय जेसीज ने 9 से 15 सितंबर तक मनाए जा रहे जेसीज सप्ताह के छठे दिन जेसीज ऑफ जींद ने मिलकर वृक्ष बचाओ के रूप में मनाया। जींद शहर में समाज सेवा व व्यक्तित्व विकास में कार्य कर रही जींद शहर के जेसीज के छह अध्यायों जेसीआइ जींद, जेसीआइ जींद सेंट्रल, जेसीआइ जींद रॉयल, जेसीआइ जींद सिटी, जेसीआइ जींद अर्बन व जेसीआइ जींद ब्रदर्स ने मिलकर जेसीज ऑफ जींद के बैनर तले शुक्रवार को सफीदों रोड पर ¨हदू कन्या कॉलेज के सामने कार्यक्रम किया। इस अवसर पर विनय दहिया ने शिरकत की। इस मौके पर प्रधान सुरेश भारद्वाज ने लोगों को तुलसी के पौधों की उपयोगिता के बारे में लोगों को बताया। कार्यक्रम में जेसीज सदस्यों ने 500 तुलसी के पौधे वितरित किए। इस मौके पर देवेंद्र गोयल, सुमित भारद्वाज,प्रदीप शर्मा, दीपक शर्मा, विकास शर्मा, सुरेश भारद्वाज, जयप्रकाश शर्मा, गौरव ¨सगला मौजूद रहे।