निर्भया के दरिदो की फांसी देने पर बांटे लड्डू
निर्भया के दरिदों को फांसी दिए जाने की खुशी में शुक्रवार को सामाजिक संगठनों ने लड्डू बांटे। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज शाइनिग स्टार फाउंडेशन महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन ने बाजारों में लड्डू बांट कर खुशी मनाई।
जागरण संवाददाता, जींद : निर्भया के दरिदों को फांसी दिए जाने की खुशी में शुक्रवार को सामाजिक संगठनों ने लड्डू बांटे। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज, शाइनिग स्टार फाउंडेशन, महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन ने बाजारों में लड्डू बांट कर खुशी मनाई। अग्रवाल समाज के प्रधान राजकुमार गोयल, राजकुमार भोला, मनजीत भोंसला, सावर गर्ग, पवन बंसल, सुरेश चौहान, किशन फौजी, प्रीति वर्मा, पूनम, निशा, मीनाक्षी, सोनू, कोमल, नवीन ने कहा कि सात साल की लंबी लड़ाई के बाद आज निर्भया के दरिदों को फांसी दी गई है। इंसाफ देर से मिला, लेकिन सही मिला। सामाजिक संस्थाओं ने प्रदेश के किसी बड़े संस्थान, युनिवर्सिटी का नाम निर्भया के नाम पर रखने, निर्भया की याद में प्रदेश स्तरीय निर्भया अवार्ड शुरू करने और इस अवार्ड से हर स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली बेटियों को सम्मानित करने की मांग की।