Move to Jagran APP

कृष्ण कृपा परिवार ने कल्याण नगर में किया गीता पाठ व संकीर्तन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वामी ज्ञानानंद के सानिध्य में सेवारत कृष्ण परिवार ने सुबह कल्याण नगर में इंजीनियर चंद्रप्रकाश शर्मा के निवास पर गीता पाठ व संकीर्तन का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Dec 2018 01:13 AM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2018 01:13 AM (IST)
कृष्ण कृपा परिवार ने कल्याण नगर में किया गीता पाठ व संकीर्तन
कृष्ण कृपा परिवार ने कल्याण नगर में किया गीता पाठ व संकीर्तन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वामी ज्ञानानंद के सानिध्य में सेवारत कृष्ण परिवार ने सुबह कल्याण नगर में इंजीनियर चंद्रप्रकाश शर्मा के निवास पर गीता पाठ व संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राधा-कृष्ण तथा गीता पर गाए गए भजनों पर श्रद्धालु खुब थिरके। इसके पश्चात गीता के 12वें अध्याय का पाठ किया गया। संकीर्तन प्रमुख सुनील वत्स, सतीश ढोगरा, फतेहचंद गांधी तथा नायब सैनी ने गीता रोम-रोम में रम जाए, जीवन गीतामय बन जाए, मन हरि ओम- हरि ओम गाले, नाम जपने की आदत बनाले, सदा सर पर तेरा हाथ रहे, मैं जहां भी रहूं तेरा साथ रहे द्वारा गाए गए भजनों का श्रद्धालुओं ने प्रात: की बेला में खूब आनंद उठाया। राधा बरसाने वाली का भजन जब संकीर्तन प्रमुख सुनील वत्स द्वारा गाया गया तो कार्यक्रम में उपस्थित महिला और पुरुष श्रृद्घालु अपने-अपने आपको नाचने से नहीं रोक पाया। कृष्ण कृपा परिवार की और से इंजीनियर चंद्रप्रकाश शर्मा तथा उनके परिजनों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। संकीर्तन प्रमुख सुनील वत्स ने बताया कि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी के निर्देशानुसार कृष्ण कृपा परिवार द्वारा गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में तीन दिसंबर से शुरु किए गए गीता पाठ व संकीर्तन 17 दिसंबर तक चलेंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.