कोरिया की सुयोन किम को पसंद आई हरियाणा के बाजरे की रोटी
अपनी शादी की वर्षगांठ मनाने के लिए भारत अपने पति जसवीर सिंह के साथ पहुंची कोरिया की सुयोन किम को हरियाणा की बाजरे की रोटी लस्सी पंसद आई।
जागरण संवाददाता, जींद : अपनी शादी की वर्षगांठ मनाने के लिए भारत अपने पति जसवीर सिंह के साथ पहुंची कोरिया की सुयोन किम को हरियाणा की बाजरे की रोटी, लस्सी पंसद आई। वो प्लस प्वाइंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल खापड़ में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची थी। विद्यार्थियों द्वारा हरियाणवीं गीतों पर ग्रुप डांस में वो विद्यार्थियों के साथ झूमी। यहां पर पौधरोपण भी स्कूल प्रांगण में किया। सुयोन किम ने विद्यार्थियों को न्यूजीलैंड, कोरियाई संस्कृति के बारे में विस्तार से बताया। सुयोन किम ने कहा कि उसकी शादी भारतीय परंपराओं के अनुसार जींद में हुई थी। हरियाणा के साथ-साथ वो भारत घूमी है। यहां की संस्कृति, उनका पहनावा, खान-पान उसको बड़ा पंसद आया। यहां के लोग एक-दूसरे के सहयोग के लिए हर समय तैयार रहते है। इस मौके पर पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक हरजिद्र सिंह, कारोबारी प्रबंधक कुलबीर वर्मा, स्कूल संचालक आरएम सांगवान, सुमेर श्योकंद मौजूद रहे।