कलीरमण फाउंडेशन संस्था सदस्यों ने दिवाली पर वृद्धों को बांटे कंबल
जागरण संवाददाता, जींद : कलीरमण फाउंडेशन संस्था सदस्यों ने दिवाली पर्व वृद्ध आश्रम में वृद्धों के
By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 09:13 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 09:13 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जींद : कलीरमण फाउंडेशन संस्था सदस्यों ने दिवाली पर्व वृद्ध आश्रम में वृद्धों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने मिठाई और कंबल बांटे गए। संस्था प्रधान नरेश कलीरमण ने कहा कि देश में तेजी से सामाजिक परिवर्तनों का दौर चालू है और इस कारण वृद्धों की समस्याएं विकराल रूप धारण कर रही हैं। इसका मुख्य कारण देश में उत्पादक एवं मृत्यु दर का घटना एवं राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनसंख्या की गतिशीलता है। देश में जल्दी ही यह विषमता आने वाली है कि वृद्धजन, जो कि जनसंख्या का अनुत्पादक वर्ग है वह शीघ्र ही उत्पादक वर्ग से बड़ा होने वाला है। इस मौके पर संतरो, मोहन, देवेंद्र हुड्डा, डॉ. राजू, नरेंद्र चहल मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें