साइंस क्विज प्रतियोगिता में कल्पना सदन ने मारी बाजी
सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दनौदा में 18 से 24 अक्टूबर तक विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
फोटो : 20 संवाद सूत्र, नरवाना : सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दनौदा में 18 से 24 अक्टूबर तक विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्विज मास्टर की भूमिका गौरव शर्मा ने निभाई। प्राचार्य जेएस चहल ने बताया कि प्रतियोगिता में स्कूल के चार सदनों जागृति, प्रकृति, कल्पना और प्रेरणा सदन के कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान एवं जीव-विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में कल्पना सदन की तरफ से अनु, अनुष्का व रविना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जागृति सदन के विद्यार्थी मीनाक्षी, प्रगति व अमन दूसरे स्थान पर रहे। विजेता विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन समिति ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर किरणपाल, संदीप शर्मा, रेखा, मेहर सिंह नैन उपस्थित रहे।