कलीराम डीएवी स्कूल में मनाया येलो कलर डे
कलीराम डीएवी पब्लिक स्कूल सफीदों के एलकेजी व यूकेजी के बच्चों ने येलो कलर डे मनाया। प्राचार्या रश्मि विद्यार्थी ने बच्चों को पीले रंग का महत्व बताते हुए उन्हें येलो क्लर डे की बधाई दी।
संवाद सूत्र, सफीदों : कलीराम डीएवी पब्लिक स्कूल सफीदों के एलकेजी व यूकेजी के बच्चों ने येलो कलर डे मनाया। प्राचार्या रश्मि विद्यार्थी ने बच्चों को पीले रंग का महत्व बताते हुए उन्हें येलो क्लर डे की बधाई दी।
उन्होंने बताया कि छोटे बच्चे बहुत ही कोमल हृदयी होते हैं। जीवन के विभिन्न रंगों से उनका परिचय करवाने के लिए हमें रंगीन उत्सव मनाने चाहिए। पीला रंग उमंग व उत्साह का प्रतीक है। यह रंग केवल मनुष्यों में ही नहीं पशु-पक्षियों में भी उमंग, उत्साह व जीवन जीने की ललक पैदा करता है। स्कूल परिसर व प्राइमरी कक्षाओं को पीले रंग से आकर्षक शैली में गुब्बारे, पतंगों, चुन्नी, साड़ियों, खिलौनों, सब्जियों व फलों से सजाया गया।
प्राइमरी कक्षाओं की अध्यापिका सुनीता शर्मा, प्रतिभा शर्मा, ललिता शर्मा, रीटा भाटिया, संगीता ¨सगला व सभी पीले रंग के परिधान में आए।