विद्यार्थियों ने मनमोहक मॉडल पेशकर पाई शाबाशी
गर्मी की छुट्टी के दौरान विद्यार्थियों के तैयार किए गए मॉडल और चार्ट की शनिवार को कलीराम डीएवी स्कूल में प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी का निरीक्षण स्कूल प्राचार्या रश्मि विद्यार्थी ने किया।
संवाद सूत्र, सफीदों : गर्मी की छुट्टी के दौरान विद्यार्थियों के तैयार किए गए मॉडल और चार्ट की शनिवार को कलीराम डीएवी स्कूल में प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी का निरीक्षण स्कूल प्राचार्या रश्मि विद्यार्थी ने किया। विद्यार्थियों ने बच्चों ने अपनी हस्तकला से आइसक्रीम स्टीक, मूंगफली व पिस्ते के छिलके, न्यूज पेपर, ऊन, कड़े , शादी के कार्ड, पीओपी से फोटो फ्रेम, वॉल हैंगिग, फूलदान, पैन स्टैंड, एनिमल मास्क, फ्रूट बास्केट, साइकिल, घड़ी, झोपड़ी, बैग, गुडिया, टेबल लैंप, नाचता मोर, फिश एक्वेरियम बनाए।
प्राचार्या रश्मि विद्यार्थी ने इस प्रदर्शनी की सफलता पर बच्चों की मेहनत की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चा चाहे एलकेजी का हो या 12वीं का सभी ने अपनी क्षमता अनुसार अपने अभिभावकों की मदद से मनमोहक और आकर्षक मॉडल तथा सजावट की वस्तुएं बनाई, जो बच्चों की निपुण हस्तकला व वैज्ञानिक क्षमता का परिचय देती है। अपने हाथ से मॉडल बनाकर बच्चे विज्ञान, गणित व सामाजिक विज्ञान जैसे कठिन विषय को आसानी से समझ लेते हैं।