जजपा ने जींद हलके की शहरी कार्यकारिणी की घोषित
शहरी हलकाध्यक्ष प्रवीन बैनीवाल ने मंगलवार को कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की नियुक्ति की।
जागरण संवाददाता, जींद : शहरी हलकाध्यक्ष प्रवीन बैनीवाल ने मंगलवार को कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की नियुक्ति की। यह नियुक्ति पार्टी के शीर्ष नेता पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह व जिला प्रधान कृष्ण राठी से विचार विमर्श करने के बाद की। प्रवीन बैनीवाल ने बताया कि कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपप्रधान के पद पर राकेश रोहिला व राकेश शर्मा को नियुक्त किया। उपप्रधान के पद पर ईश्वर ढुल, कमल नायक, सुरेंद्र कादयान, कमल जांगड़ा, महिपाल ढिल्लों व कर्मबीर मोर, प्रधान महासचिव के पद पर शेर सिंह सैनी उर्फ काला को तथा महासचिव के पद पर जगबीर राणा, हरिराम जांगड़ा, बलजीत ढिल्लों, वेदप्रकाश, नरेश नैन, फूलकुमार उर्फ खान को नियुक्त किया गया। सचिव के पद पर गुरजीत उर्फ बब्बु सरदार, जसमेर लोहान उर्फ जस्सु, सरदार सतनाम सिंह, शब्बीर खान, राजू मोर को नियुक्त किया। अशोक प्रजापति को प्रचार सचिव, अजायब सिंह रेढू को संगठन सचिव, दीपक गर्ग को खंजाची की जिम्मेदारी दी। जिला पार्टी कार्यालय सचिव गुरदीप सांगवान ने बताया कि पार्टी के जिला व हलका स्तर के संगठन की मजबूती के लिए अन्य प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी भी जल्द ही घोषित की जाएंगी।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप