Move to Jagran APP

जितेंद्र चहल बने जेसीआइ के मंडल अध्यक्ष

जेसीआइ इंडिया का मंडल अधिवेशन 10-11 नवंबर को दिल्ली के एक होटल में हुआ। उसमें जींद के शिक्षाविद् एवं समाजसेवी जितेंद्र चहल को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 11:31 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 11:31 PM (IST)
जितेंद्र चहल बने जेसीआइ के मंडल अध्यक्ष
जितेंद्र चहल बने जेसीआइ के मंडल अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, जींद : जेसीआइ इंडिया का मंडल अधिवेशन 10-11 नवंबर को दिल्ली के एक होटल में हुआ। उसमें जींद के शिक्षाविद् एवं समाजसेवी जितेंद्र चहल को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में गुवाहटी से जेसीआइ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेसी मनीष खाटूवाला ने बतौर निर्वाचन अधिकारी चयन प्रक्रिया संपन्न करवाई। इस मंडल अधिवेशन को जेसीआइ रोहिणी सेंट्रल के तत्वावधान में आयोजित किया गया था, इस मंडल अधिवेशन में मंडल दस के लगभग 400 सदस्यों ने हिस्सा लिया एवं आगामी वर्ष 2019 के लिए नई कार्यकारणी का गठन किया गया।

loksabha election banner

अधिवेशन में जितेंद्र चहल को मंडल अध्यक्ष चुनने के साथ जींद के सुनील माट्टा, हिसार के अधिवक्ता संदीप लंबा, गोहाना से डॉ. ¨प्रस जुनेजा को 3 मंडल उपाध्यक्ष भी मनोनीत किए गए। सफीदों के विनोद कंसल को मंडल सचिव का कार्यभार दिया गया। इस अधिवेशन में शनिवार को मंडल दस के सभी अध्यायों को उनके वर्ष भर के कार्यो के लिए विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा गया। 2018 के मंडल अध्यक्ष जेसी प्रशांत ¨सगला ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की एवं सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया। इस अधिवेशन में पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद ¨सगला, मुकेश पाहवा, आदित्य बंसल, सुखपाल ¨सह, मोहन लाल बंसल, संजीव तायल, विनोद गुप्ता एवं जितेंद्र मान, सुभाष श्योरान, केसी गुप्ता, विवेक ¨सगला, मनोज जुलानी, देवेंद्र गोयल, पवन मालिक, विकास ग्रोवर, अतुल गोयल ने बधाई दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.