विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जींद पुलिस में 33 विशेष पुलिस अधिकारियों की भर्ती, 27 से 28 अक्टूबर के बीच करें आवेदन

Published: Fri, 16 Oct 2026 04:05 PM (IST)

जींद जिला पुलिस 33 विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) की भर्ती कर रही है, जिसके लिए 27-28 अक्टूबर तक आवेदन जमा ...और पढ़ें

जींद पुलिस में 33 विशेष पुलिस अधिकारियों की भर्ती (फाइल फोटो)

जींद पुलिस में 33 विशेष पुलिस अधिकारियों की भर्ती (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जींद पुलिस में 33 विशेष पुलिस अधिकारियों की भर्ती।

  2. आवेदन 27-28 अक्टूबर, साक्षात्कार 30 अक्टूबर को।

  3. सेवानिवृत्त सेना/अर्धसैनिक बल कर्मियों को 20 हजार मानदेय।

जागरण संवाददाता, जींद। जिला पुलिस 33 विशेष पुलिस अधिकारियों यानी एसपीओ की भर्ती करेगी। इसके लिए 27-28 अक्टूबर तक पुलिस लाइन में आवेदन जमा करवाए जा सकते हैं। 30 अक्टूबर को साक्षात्कार होगा। आवेदक की आयु 25 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

पुलिस प्रवक्ता राजेश कुमार ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सेना एवं अर्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त कर्मचारी, एचएसआईएसएफ बटालियन से हटाए गए कर्मचारी व 2004 में हरियाणा सशस्त्र बल से हटाए गए कर्मचारी आवेदन करने के पात्र होंगे। भूतपूर्व सैनिकों के लिए सेना में न्यूनतम पांच वर्ष की सेवा अनिवार्य है।

इसके अतिरिक्त, ऐसे उम्मीदवार आवेदन के पात्र नहीं होंगे, जिन्हें पूर्व में अनुशासनहीनता अथवा चिकित्सा आधार पर नौकरी से हटाया गया हो। योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथियों पर पुलिस लाइन जींद में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर भर्ती कमेटी के समक्ष अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं।

इसके लिए चार पासपोर्ट फोटो, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र, सेना, अर्धसैनिक बल अथवा संबंधित विभाग में सेवा से जुड़े प्रमाण-पत्र, मूल रिहायशी प्रमाण पत्र, सेवानिवृत्ति के समय जारी किया गया मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र की मूल प्रतियां लेकर आना होगा। चयनित विशेष पुलिस अधिकारियों को 20 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। यह नियुक्ति एक वर्ष के लिए होगी। नियुक्ति के बाद पुलिस लाइन में 15 दिन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।