जींद में चोरी की बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
जींद पुलिस ने बाइक चोरी के दो आरोपियों, पंजाब के मानसा निवासी लखबीर और कुलदीप को गिरफ्तार किया है। उनके ...और पढ़ें
-1790421087170_m.webp)
जींद में चोरी की बाइक बरामद। फोटो जागरण
HighLights
जींद पुलिस ने बाइक चोरी के दो आरोपी पकड़े।
आरोपियों से चोरी की गई एक बाइक बरामद हुई।
पटियाला चौक से हुई थी बाइक चोरी की घटना।
जागरण संवाददाता, जींद। शहर थाना पुलिस ने बाइक चोरी के दो आरोपितों पंजाब के मानसा जिला के किसान गढ़ सैड़ा निवासी लखबीर व भट्ठा बस्ती निवासी कुलदीप को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से पुलिस ने चोरी की गई बाइक भी बरामद की है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस चौकी पटियाला चौक के इंचार्ज सहायक उपनिरीक्षक रामनिवास ने बताया कि पुलिस चौकी पटियाला चौक में जुलानी गांव निवासी कर्मबीर ने बताया कि उसकी बाइक पटियाला चौक के आसपास से 23 सितंबर को गायब हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
रामनिवास ने बताया कि तकनीकी जांच व साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने आरोपित पंजाब के मानसा जिले के किसान गढ़ सैड़ा निवासी लखबीर व भट्ठा बस्ती निवासी कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।
