विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के जींद में ई-रिक्शा ड्राइवर पर चाकू से हमला, दो युवकों पर मामला दर्ज

Published: Sat, 12 Sep 2026 03:50 PM (GMT+05:30)

जींद में रोहतक रोड पर एक ई-रिक्शा चालक बलराज पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया।

हरियाणा के जींद में ई-रिक्शा ड्राइवर पर चाकू से हमला (फाइल फोटो)

हरियाणा के जींद में ई-रिक्शा ड्राइवर पर चाकू से हमला (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ई-रिक्शा चालक बलराज पर रोहतक रोड पर चाकू से हमला

  2. गाली-गलौज के विरोध पर युवकों ने किया घायल

  3. पुलिस ने विजय सहित दो अज्ञात पर मामला दर्ज किया

जागरण संवाददाता, जींद। रोहतक रोड पर ई-रिक्शा चालक पर चाकू से हमला कर घायल करने पर शहर थाना पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

बूढ़ाबाबा बस्ती निवासी बलराज ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दस सितंबर को वह अपनी ई-रिक्शा लेकर रोहतक रोड से बाजार की तरफ आ रहा था।

उसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो युवक उसके पास से गुजरे और गालियां दी। इस पर उसने विरोध जताया। उसी दौरान युवकों ने बाइक रोक दी। उसी दौरान एक युवक ने उसे पेट में चाकू घोंप दिया।

आसपास लोगों की भीड़ जुटती देख दो युवक बाइक से फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने बलराज की शिकायत पर विजय को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।