जिले के बच्चे खेलों में कर रहे नाम रोशन : सत्तू
एशियन गेम्स में हॉकी में गांव बड़ौदी मे बलवान ¨सह की भांजी मोनिका ने रजत हासिल करने पर सत्तू संगतपुरा ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर स्वागत किया।
जागरण संवाददाता, जींद : एशियन गेम्स में हॉकी में गांव बड़ौदी मे बलवान ¨सह की भांजी मोनिका ने रजत हासिल करने पर सत्तू संगतपुरा ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर स्वागत किया। सत्तू ले कहा कि आज के समय में लड़के लड़कियां एक सम्मान है। हर जगह लड़कियां आगे रहती है। उन्होंने कहा कि जींद में लगातार खेलों में खिलाड़ी प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे है, लेकिन यह सरकार खिलाड़ियो के साथ भी भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी नशे से दुर रहकर अपने आप मेहनत करके मेडल लाते है। हमारी सरकार आने पर सभी खिलाड़ियों को मान सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर बलवान ¨सह, प्रेम नंबरदार, अजमेर, जो¨गद्र, विकास, भरत ¨सह, रणबीर ¨सह मौजूद रहे।