'PM के पास चले जा, तब भी नहीं करूंगी काम...', जींद में BLO ने बीजेपी बीएलए को दिखाई चप्पल; VIDEO वायरल
नरवाना में भाजपा बीएलए और महिला बीएलओ के बीच वोट बनवाने को लेकर विवाद हो गया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

भाजपा बीएलए को महिला बीएलओ ने दिखाई चप्पल।
HighLights
नरवाना में भाजपा बीएलए और महिला बीएलओ में विवाद
महिला बीएलओ ने बीएलए को चप्पल दिखाकर धमकाया
वोट बनवाने को लेकर हुआ यह पूरा मामला
जागरण संवाददाता, जींद। नरवाना में भाजपा बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) और महिला बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के बीच विवाद हो गया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बीएलओ अपने पैर से चप्पल निकालकर धमकाते हुए दिखाई दे रही है। साथ ही कह रही है कि जो उसके साथ बदतमीजी करेगा वह उसका काम बिल्कुल नहीं करेंगी। चाहे एसडीएम के पास चला जा या प्रधानमंत्री के पास।
बीएलए-2 जोगेंद्र सैनी ने आरोप लगाया कि वह वोट बनवाने के लिए नरवाना के आर्य कन्या कॉलेज गया था। बीएलओ ने वोट बनाने से मना कर दिया। जब उसने इसका वीडियो बनाया तो बीएलओ ने कहा, एसडीएम कार्यालय या प्रधानमंत्री कार्यालय चला जा, वह वोट नहीं बनाएगी।
भाजपा बीएलए को महिला बीएलओ ने दिखाई चप्पल, बोलीं- चाहे प्रधानमंत्री के पास चला जा, नहीं करेगी काम।
— Sunit Suman 🇮🇳 (@sksuman538) September 1, 2026
हरियाणा के जींद जिले का मामला#HaryanaEC #ElectionCommission #BJP pic.twitter.com/yADa1CT0x9
वीडियो में बीएलओ, बीएलए पर बदतमीजी करने का आरोप लगाती दिखाई दे रही हैं और एफआईआर दर्ज करवाने की बात कह रही हैं। इस मामले की शिकायत एसडीएम को दी गई है। एसडीएम ने कार्रवाई के लिए डीसी डॉ. वैशाली शर्मा को शिकायत भेज दी है।
डीसी वैशाली शर्मा ने बताया, मंगलवार को ही उनके संज्ञान में ये मामला आया है। बुधवार को संबंधित बीएलओ को कार्यालय बुलाया है। उनसे पूछा जाएगा, जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
मोहल्ले के व्यक्ति का वोट बनवाने गए थे
जोगिंद्र सैनी ने आरोप लगाया कि वह अपने मोहल्ले के एक व्यक्ति का वोट बनवाने के लिए बूथ नंबर 142 पर गया था। उस व्यक्ति के माता-पिता का निधन हो चुका है। बातचीत के दौरान महिला बीएलओ अनिल ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। बीएलओ ने चप्पल निकालकर उसे मारने की भी कोशिश की। बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
चप्पल मारने का इरादा नहीं था: बीएलओ
बीएलओ अनिल ने कहा कि मौके पर उनके साथ बदतमीजी की गई थी। उसने रविवार को ही शहर थाना में शिकायत दी थी। किसी के साथ विवाद करना उद्देश्य नहीं था। जब बात उनके मान-सम्मान तक पहुंची और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया, तो गुस्से में चप्पल हाथ में निकाल ली। उसका किसी को चप्पल मारने का इरादा नहीं था।
