जेसी जय प्रकाश शर्मा बने जेसीआइ जींद रॉयल के अध्यक्ष
जागरण संवाददाता, जींद : सामाजिक संस्था जेसीआइ जींद रॉयल के 14वें पद स्थापना समारोह में जोन-10
जागरण संवाददाता, जींद : सामाजिक संस्था जेसीआइ जींद रॉयल के 14वें पद स्थापना समारोह में जोन-10 के प्रधान जेसी प्रशांत ¨सगला ने जेसी जय प्रकाश शर्मा को अध्यक्ष पद की शपथ दिलवाई। इससे पहले निवर्तमान अध्यक्ष जेसी बाल किशन सोनी ने वर्ष 2017 में अध्याय द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों का विवरण दिया। प्रेरण अधिकारी जेसी देवेंद्र गोयल ने अध्याय में शामिल होने वाले नए सदस्यों को सदस्यता की शपथ दिलवाई। एचपीएससी के सदस्य जयभगवान गोयल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा को शुभकामनाएं दी।
समारोह के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय निदेशक जेसी जितेंद्र मान ने कहा कि परिश्रम और विनम्रता से ही जीवन में सफलता हासिल की जा सकती है। कार्यक्रम में जेसीआइ के सभी अध्यायों के प्रधान जेसी गौरव ¨सगला, सुरेश भारद्वाज, सुमित माटा, विनोद सैनी, सुमित अरोड़ा, अमित जैन, नवीन दहिया, सचिन काहनोरिया भी मौजूद थे। संरक्षक जेसी अजेश जैन, जोन प्रेसीडेंट विवेक ¨सगला, प्रवीन सैनी ने वर्ष 2017 में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले सदस्यों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रशिक्षक जेसी रमेश ¨सगला, जेसी अजय ¨बदल, जोन उपाध्यक्ष पवन मलिक, सुमित भारद्वाज, प्रमोद गर्ग, सुनील अरोड़ा व जोन निदेशक रवि अरोड़ा को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।