जेसीआइ जींद अर्बन ने प्रधान पदों पर महिलओं की नियुक्ति की
जागरण संवाददाता, जींद सामाजिक संस्था जेसीआइ जींद अर्बन ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को
By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Oct 2018 11:41 PM (IST)Updated: Fri, 19 Oct 2018 11:41 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जींद
सामाजिक संस्था जेसीआइ जींद अर्बन ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को साकार करते हुए नई पहल की है। संस्था ने वर्ष 2019 की कार्यकारिणी का गठन करते हुए सभी पदों पर महिलाओं को नियुक्त किया है। संस्था की प्रधान जेसी सुनीता चहल को बनाया गया है। उनके अलावा निशा सैनी को सचिव, जेसीआरटी चेयरपर्सन मीना कुमारी, कोषाध्यक्ष अंजु कुमारी व जेजे चेयरपर्सन के पद पर तनु कुमारी को नियुक्त किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें