जया किशोरी नानी बाई रो मायरो कथा शुरू करेंगी आज
हुडा ग्राउंड 21 अप्रैल को 23 दिव्यांग और कन्याओं के विवाह समारोह का साक्षी बनेगा। इससे पहले राधा स्वरूपा जयकिशोरी अपने मुखारबिद से तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो कथा सुनाकर शहरवासियों को मंत्र मुग्ध करेंगी।
संवाद सूत्र, नरवाना : हुडा ग्राउंड 21 अप्रैल को 23 दिव्यांग और कन्याओं के विवाह समारोह का साक्षी बनेगा। इससे पहले राधा स्वरूपा जयकिशोरी अपने मुखारबिद से तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो कथा सुनाकर शहरवासियों को मंत्र मुग्ध करेंगी।
नारायण सेवा संस्थान के संयोजक धर्मपाल गर्ग ने बताया कि 18 अप्रैल को खाटू श्याम मंदिर पतराम नगर से कथा स्थल हुडा ग्राउंड तक भव्य निशान ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद तीन दिन हर शाम जयकिशोरी द्वारा नानी बाई रो मायरो कथा होगा। कार्यक्रम स्थल पर गणपति की स्थापना की जाएगी। सामूहिक विवाह में सभी कन्याओं का विवाह पूरे रीति-रिवाजों से किया जाएगा। 20 अप्रैल को अग्रवाल धर्मशाला में मेहंदी रस्म की जाएगी। 21 अप्रैल को अग्रवाल धर्मशाला से घुड़चढ़ी द्वारा विवाह स्थल तक लाया जाएगा। तोरण एवं वरमाला, पणिग्रहण संस्कार के वाद विदाई की जाएगी। नरवाना प्रधान रमेश मित्तल ने बताया कि उत्तराखंड, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब सहित कई शहरों के अनेक श्रद्धालु महोत्सव में शामिल हो रहे हैं।