जींद में राधा स्वामी सत्संग घर पहुंचे हजूर जसदीप सिंह गिल, संगत को दिए महत्वपूर्ण संदेश
नरवाना रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग घर में हजूर जसदीप सिंह गिल ने प्रवचन दिए और संगत के सवालों के जवाब दिए।
-1793183023108_m.webp)
जींद में राधा स्वामी सत्संग घर पहुंचे हजूर जसदीप सिंह गिल (जागरण फोटो)
HighLights
हजूर जसदीप सिंह गिल ने जींद में दिए प्रवचन
संगत के आध्यात्मिक सवालों के दिए संतोषजनक जवाब
इच्छाएं सीमित रखने व निस्वार्थ सेवा का दिया संदेश
जागरण संवाददाता, जींद। नरवाना रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग घर में बुधवार को डेरा मुखी हजूर जसदीप सिंह गिल पहुंचे। उन्होंने पहले अपने प्रवचन दिए, उसके बाद संगत के सवालों के जवाब दिए।
इस मौके पर हजारों की संख्या में संगत मौजूद रही। जसदीप सिंह गिल सुबह पौने दस बजे हेलीकाप्टर से सत्संग घर में पहुंचे। यहां से एक घंटे के बाद हजूर जसदीप सिंह गिल जयपुर के लिए निकल गए।
उन्होंने अपने सत्संग में कहा कि मनुष्य को अपनी इच्छाएं सीमित रखनी चाहिए। यह नश्वर शरीर नष्ट हो जाएगा, हमारे साथ कुछ नहीं जाएगा। उन्होंने संगत को निस्वार्थ सेवा, सद्गुरु पर अटूट भरोसा व ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण रखने की सीख दी।
यहां एक महिला ने बाबा जी से सवाल किया कि उसका सत्संग में दिल नहीं लगता, ध्यान नहीं लगता। हजूर जसदीप सिंह गिल ने कहा कि यह एक दिन की प्रक्रिया नहीं है।
एकदम से ध्यान नहीं लगता। बार-बार ध्यान लगाते रहो, सब कुछ ठीक हो जाएगा। एक महिला ने कहा कि बाबा जी मेरी ससुराल के सभी लोग सत्संगी हैं, मेरे मायके का कोई नहीं है। मुझे कैसे चलना चाहिए।
बाबा जी ने कहा कि यह सब अपने-अपने कर्म हैं। तेरे कर्म तेरे काम आएगा, उनका कर्म उनके काम आएगा। तेरी परमात्मा में लो है, जो सही दिशा में चल रही है। एक महिला ने कहा कि बाबा जी मैं ध्यान में बैठती हूं, तो आपका ही चेहरा दिखाई देता है। मुझे क्या करना चाहिए। इस पर बाबा जी ने कहा कि जो लाइन मिली है, वही लाइन पकड़े रखो। सब ठीक हो जाएगा।
