असम में तैनात आइआरबी के जवान की हृदयघात होने से हुआ निधन
संवाद सूत्र, नरवाना : असम में ड्यूटी पर तैनात एक आइआरबी के जवान की हृदयघात होने से निधन ह
संवाद सूत्र, नरवाना : असम में ड्यूटी पर तैनात एक आइआरबी के जवान की हृदयघात होने से निधन हो गया। उनके शव को पूरे आत्म-सम्मान के साथ पैतृक गांव अमगरढ़ लाया गया। जहां भौंडसी से आए आइआरबी के जवानों ने सलामी दी। इस मौके पर सदर थाना प्रभारी महेंद्र ¨सह ने जवान के शव पर पुष्प चक्र अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। गांव अमरगढ़ निवासी 36 विरेंद्र कुमार 2004 में इंडियन रिजर्व बटालियन में भर्ती हुआ था। असम में विवाद के मद्देनजर आइआरबी की दो कंपनियों को 2 महीने के लिए तैनात किया हुआ था। उसमें विरेंद्र कुमार भी शामिल था। ई हैड कांस्टेबल विरेंद्र कुमार जब असम में ड्यूटी पर तैनात था, तो अचानक उसको हृदयघात हो गया और वह नीचे गिर पड़ा। जब तक बटालियन के जवान अस्पताल लेकर जाते, तब तक वह दम तोड़ चुका था। विरेंद्र कुमार के चाचा के लड़के संदीप ने बताया कि दूसरी बटालियन की 27 सितंबर की वापसी थी और उसके साथ ही विरेंद्र को वापस लौटना था।