इनसो से डरी प्रदेश सरकार : दिग्विजय चौटाला
जागरण संवाददाता, जींद : स्व. देवीलाल के पदचिह्नों पर चलते हुए इनसो प्रदेश में एक बड़ा संगठन ब
जागरण संवाददाता, जींद : स्व. देवीलाल के पदचिह्नों पर चलते हुए इनसो प्रदेश में एक बड़ा संगठन बनता जा रहा है। इसकी बढ़ती ताकत से प्रदेश सरकार डरी हुई है। इसीलिए वह छात्र संघ चुनाव से भाग रही है। इनसो कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का समय आने पर सरकार से पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा। बृहस्पतिवार को अपनी यात्रा के दौरान रोहतक रोड स्थित चौ. रणबीर यूनिवर्सिटी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने यह बातें कही। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अनुराग खटकड़ की अध्यक्षता में जींद पहुंचने पर उनका स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार को अपनी लोकप्रियता पर घमंड है तो प्रदेश में छात्रसंघ के चुनाव तत्काल करवाए जाने चाहिएं। छात्रसंघ चुनावों में उन्हें अपनी औकात का पता चल जाएगा। जींद पड़ाव के दौरान उन्होंने यूनिवर्सिटी कैंपस में जाकर छात्रों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से भी बातचीत की। इस मौके पर प्रदीप गिल ,आशिष शर्मा, नवीन खरकरामजी, ईश्वर, मनदीप, भूरिया, सोनू, सचिन, पूजा, ऋतु,रीना, सीमा, सोमबीर, अश्वनी, संदीप, विक्की धनखड़ी इत्यादि मौजूद थे।
दो मामले हो चुके दर्ज
जींद में पिछले करीब एक वर्ष से इनसो के खिलाफ दो मामले दर्ज हो चुके हैं। सबसे पहले होली के दौरान कॉलेज कैंपस में जबरदस्ती घुसने के आरोप में जिला अध्यक्ष अनुराग खटकड़ सहित कई पदाधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। इसके बाद इसी वर्ष कॉलेज स्टाफ को धमकाने के आरोप में इनसो के कॉलेज प्रधान सहित कई के खिलाफ शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। दोनों ही मामले कॉलेज प्रशासन की शिकायत पर दर्ज किए गए थे।