Move to Jagran APP

इनेलो के सत्ता में आने पर जींद में विशेष आर्थिक जोन बनाएंगे: अभय चौटाला

जागरण संवाददाता, जींद विधानसभा में विपक्ष के नेता अभय ¨सह चौटाला ने कहा कि विधानसभा में विपक्ष के नेता अभय ¨सह चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो जींद में औद्योगिक रूप से विशेष आर्थिक जोन बनाया जाएगा। इससे जींद का औद्योगिक विकास होगा और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Jan 2019 12:13 AM (IST)Updated: Mon, 14 Jan 2019 12:13 AM (IST)
इनेलो के सत्ता में आने पर जींद में विशेष आर्थिक जोन बनाएंगे: अभय चौटाला
इनेलो के सत्ता में आने पर जींद में विशेष आर्थिक जोन बनाएंगे: अभय चौटाला

जागरण संवाददाता, जींद

loksabha election banner

विधानसभा में विपक्ष के नेता अभय ¨सह चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो जींद में औद्योगिक रूप से विशेष आर्थिक जोन बनाया जाएगा। इससे जींद का औद्योगिक विकास होगा और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। हरियाणा की अलग राजधानी बनाने की बात आई तो जींद को प्रदेश की नई राजधानी बनाने पर भी विचार किया जाएगा।

विधायक परमेंद्र ढुल के आवास पर पत्रकार समेलन में अभय चौटाला ने कहा कि रणदीप सुरजेवाला को कांग्रेस ने गुटबाजी रोकने के लिए जींद के चुनावी दंगल में उतारा है। सुरजेवाला जींद के लिए नहीं, कांग्रेस और अपने लिए चुनाव लड़ रहे हैं। सवा 4 साल में हरियाणा विधानसभा की 70 सी¨टग हुई। इनमें सुरजेवाला केवल 6 में पहुंचे और वह भी केवल हाजिरी लगाने। एक बार भी उन्होंने कैथल और प्रदेश तथा जनता की आवाज विधानसभा में नहीं उठाई। अपने दोनों भतीजों और बड़े भाई अजय चौटाला को झूठों का सरताज बताया। भाजपा प्रत्याशी डा. कृष्ण मिढ़ा 2 महीने पहले इनेलो से दल बदलकर भाजपा में आए हैं। उन्होंने अपने पिता की आत्मा को भी अपने विश्वासघात से चोट पहुंचाई है। ऐसे उम्मीदवारों को जींद की जनता मुंह नहीं लगाएगी। इनेलो प्रत्याशी उमेद ¨सह रेढू जिला परिषद के वाइस चेयरमैन हैं और सामाजिक व्यक्ति हैं। बाद में इनेलो-बसपा के बूथ और गांव स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक में अभय चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, रामपाल माजरा के अलावा बसपा के नेताओं ने कार्यकर्ताओं को सोमवार से धुआंधार चुनावी अभियान में जुट जाने का आह्वान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.