Move to Jagran APP

जेजेपी ने किया भाजपा के सामने सरेंडर : अभय चौटाला

कस्बे की ब्राह्मण धर्मशाला में इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता हलका प्रधान कृष्ण लाठर ने की। ऐलनाबाद से विधायक इनेलो नेता ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Aug 2020 06:55 AM (IST)Updated: Wed, 26 Aug 2020 06:55 AM (IST)
जेजेपी ने किया भाजपा के सामने सरेंडर : अभय चौटाला
जेजेपी ने किया भाजपा के सामने सरेंडर : अभय चौटाला

संवाद सूत्र, जुलाना : कस्बे की ब्राह्मण धर्मशाला में इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता हलका प्रधान कृष्ण लाठर ने की। ऐलनाबाद से विधायक इनेलो नेता ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि राजनीतिक जीवन में पहली बार किसी पार्टी को सरेंडर करते देखा गया है। जेजेपी बरोदा उपचुनाव में अपना प्रत्यार्शी भी नहीं उतार रही है। इससे साफ जाहिर होता है कि जेजेपी ने भाजपा पार्टी के सामने सरेंडर कर दिया है। भाजपा सरकार किसान विरोधी है। सरकार ने गेहूं खरीद में ऑनलाइन प्रणाली लागू करने की बात कही थी, लेकिन जैसे ही हमने किसानों और आढ़तियों की मांग को उठाया तो रातों रात भाजपा को यू-टर्न लेने पर मजबूर होना पड़ा। कार्यकर्ता ही पार्टी की धुरी होता है। लगातार जेजेपी छोड़कर इनेलो में शामिल हो रहे हैं। एक दिन अजय चौटाला भी इनेलो में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस गुटों में बंटी हुई है। खुद कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष ही कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री को भाजपा समर्थक बता रही हैं। विधानसभा में कई बार भूपेंद्र हुड्डा के खिलाफ 400 पन्नों की एक चार्जशीट पेश की, लेकिन आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं हो पाई क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा भाजपा से मिले हुए हैं। हलका प्रधान कृष्ण लाठर ने कहा कि लगातार जेजेपी को छोड़कर कार्यकर्ता इनेलो में शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, महिला प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा, व्यापार मंडल प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सतीश जैन, पूर्व प्रत्याशी अमित निडानी, जयबीर लाठर, रमेश ढि़गाना मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.