इनेलो प्रत्याशी उमेद अपने गांव में जीते
जागरण संवाददाता, जींद : इनेलो प्रत्याशी उमेद ¨सह रेढू इनेलो प्रत्याशी उमेद ¨सह रेढू खुद के गांव लोहचब में भी तीसरे स्थान पर रहे। लोहचब में जेजेपी प्रत्याशी दिग्विजय ¨सह चौटाला ने जीत दर्ज की, जबकि दूसरे स्थान पर भाजपा के डॉ. कृष्ण मिढ़ा रहे।
जागरण संवाददाता, जींद : इनेलो प्रत्याशी उमेद ¨सह रेढू खुद के गांव लोहचब में पहले नंबर पर रहे। उनके गांव लोहचब में जेजेपी समर्थित प्रत्याशी दिग्विजय ¨सह चौटाला 397 वोट लेकर दूसरे और भाजपा प्रत्याशी डॉ. कृष्ण मिढ़ा 335 वोट मिढ़ा तीसरे स्थान पर रहे।
इनेलो व प्रतिपक्ष नेता अभय ¨सह चौटाला ने उमेद रेढू को उम्मीदवार बनाते समय दावा किया था कि उनका उम्मीदवार 20 हजार मत तो जेब में लेकर चलेगा, लेकिन चुनाव में स्थिति इसके विपरित रही। रेढू पूरे विधानसभा क्षेत्र में 3454 मत ही ले पाए। सिर्फ अपने गांव में ही उन्हें अच्छे वोट मिले। लोहचब गांव में दिग्विजय ¨सह चौटाला को 397 मत, भाजपा प्रत्याशी डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने 335, उमेद रेढू को 511, कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला को 290, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के प्रत्याशी विनोद आशरी ने 51 मत प्राप्त किए।
लोसुपा प्रत्याशी विनोद आशरी के बूथ पर जीती भाजपा
लोसुपा प्रत्याशी व नगर पार्षद विनोद आशरी अपने बूथ पर जीत दर्ज नहीं कर पाए। यहां डॉ. कृष्ण मिढ़ा विजयी रहे। विनोद आशरी के बूथ नंबर 72 पर भाजपा प्रत्याशी को 158 मत मिले, जबकि विनोद आशरी को 145, रणदीप सुरजेवाला को 52 व दिग्विजय चौटाला को 42 मत मिले।
कृष्ण मिढ़ा ने अपने बूथ पर एक तरफा जीत दर्ज की
भाजपा प्रत्याशी डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने अपने बूथ पर काफी संख्या में मत प्राप्त किए। मिढ़ा को बूथ नंबर 66 पर 803 मत प्राप्त किए, जबकि रणदीप सुरजेवाला को 48, विनोद आशरी को 96, दिग्विजय चौटाला को 47 मत प्राप्त हुए। इनेलो प्रत्याशी उमेद रेढू पांच मत ही ले पाए।