Move to Jagran APP

व्यापारियों के हकों की लड़ाई लड़ेगा उद्योग व्यापार मंडल : पृथ्वी सिघल

उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा के प्रदेश प्रभारी पृथ्वी सिघल ने कहा कि संगठन पूरे प्रदेशभर में व्यापारियों के हकों की लड़ाई लड़ेगा। संगठन के पदाधिकारी व्यापारियों की समस्याओं को जानने के लिए प्रदेश की मंडियों का दौरा कर रहे हैं। सभी मंडियों से प्राप्त दिक्कतों को सरकार के सम्मुख रखा जाएगा। सरकार ने उन समस्याओं का निदान नहीं करती है तो संगठन संघर्ष का मार्ग अपनाएगा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Oct 2020 06:54 AM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2020 06:54 AM (IST)
व्यापारियों के हकों की लड़ाई लड़ेगा उद्योग व्यापार मंडल : पृथ्वी सिघल
व्यापारियों के हकों की लड़ाई लड़ेगा उद्योग व्यापार मंडल : पृथ्वी सिघल

संवाद सूत्र, सफीदों: उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा के प्रदेश प्रभारी पृथ्वी सिघल ने कहा कि संगठन पूरे प्रदेशभर में व्यापारियों के हकों की लड़ाई लड़ेगा। संगठन के पदाधिकारी व्यापारियों की समस्याओं को जानने के लिए प्रदेश की मंडियों का दौरा कर रहे हैं। सभी मंडियों से प्राप्त दिक्कतों को सरकार के सम्मुख रखा जाएगा। सरकार ने उन समस्याओं का निदान नहीं करती है तो संगठन संघर्ष का मार्ग अपनाएगा।

loksabha election banner

नगर की नई अनाज मंडी में कच्चा आढ़ती संघ के प्रधान अनुज मंगला के प्रतिष्ठान पर व्यापारियों को संबोधित करते हुए पृथ्वी सिघल ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को सु²ढ़ करने में व्यापारियों की अहम भागीदारी रही है। उद्योगों के माध्यम से सरकार को सबसे ज्यादा टैक्स व लोगों को रोजगार प्रदान किया जाता है लेकिन आज सबसे ज्यादा अनदेखी व्यापारी वर्ग की हो रही है। इस मौके पर संगठन के प्रदेश सहप्रभारी जोनी मंगला, युवा प्रदेशाध्यक्ष विकास कंसल व लीगल सेल के प्रदेशाध्यक्ष मनीष सिगला मौजूद थे। पृथ्वी सिघल ने कहा कि मौजूदा केंद्र व राज्य सरकार व्यापारियों को लगातार प्रताड़ित कर रही है और उनके ऊपर निरंतर नए टैक्स व लाइसेंस थोपे जा रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने कृषि अध्यादेश लाकर किसानों के साथ आढ़तियों का तबाह करने का कार्य किया है। हलवाइयों पर एफएसएसएआई नियम थोप दिया गया है। सरकार विदेशी कंपनियों, बड़े विदेशी निवेशकों व कारपोरेट जगत को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। सरकार की मंशा है कि देश से छोटा व मध्यम व्यापारी समाप्त हो जाए और उसके कारोबार पर कारपोरेट जगत का कब्जा हो जाए। उन्होंने बताया कि संगठन की जिला व हलका स्तर पर कार्यकारिणियों का गठन किया जा रहा है। इस मौके पर प्रमुख रूप से कच्चा आढ़ती संघ के प्रधान अनुज मंगला, सचिव राकेश गोयल, कोषाध्यक्ष मदन गोयल, गोशाला एसोसिएशन के प्रधान शिवचरण कंसल, राकेश जैन, राजेंद्र अग्रवाल, ललित मंगला व पवन सिगला मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.