निशानेबाजी स्पर्धा में इंडस के छात्र पारस का चयन
जागरण संवाददाता जींद राष्ट्रीय कैडेट कोर की 14वीं हरियाणा राष्ट्रीय कैडेट कोर की 14वीं हरियाणा बटालियन ने छह से 15 मार्च तक रोपड़ (पंजाब) में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया।
जागरण संवाददाता, जींद : राष्ट्रीय कैडेट कोर की 14वीं हरियाणा बटालियन ने छह से 15 मार्च तक रोपड़ (पंजाब) में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। शिविर में विभिन्न राज्यों के अनेक कैडेट ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसमें इंडस पब्लिक स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र पारस का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ। पारस जुलाई में रोपड़ में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के शिविर में भाग लेगा। स्कूल पहुंचने पर प्राचार्या अरूणा शर्मा ने छात्र का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों के अन्दर आत्मविश्वास की भावना जागृत होती है। खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेलों के माध्यम से ही बच्चों के अंदर शारीरिक एवं मानसिक विकास उत्पन्न होता है। उपप्राचार्य प्रवीन कुमार ने भी बच्चों को इस प्रतियोगिता के लाभ बताते हुए कहा कि बच्चों को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिलता है।