डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में बताया सफाई का महत्व
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में स्वछ भारत मिशन जागरूकता कार्यक्रम के तहत बचों को सफाई के बारे में जागरूक किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Dec 2019 06:40 AM (IST)Updated: Sun, 29 Dec 2019 06:40 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जींद : डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में स्वच्छ भारत मिशन जागरूकता कार्यक्रम के तहत बच्चों को सफाई के बारे में जागरूक किया गया। राज्य स्तरीय टास्क फोर्स के सदस्य वेद प्रकाश ने बच्चों को तन की साफ-सफाई, बाहरी सौंदर्य के साथ मन की सफाई के महत्व के बारे में बताया। बच्चों को अपने आस-पास के क्षेत्र को साफ रखने की भी शपथ दिलवाई। लोक संपर्क विभाग के वजीर ने रागनी के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व कन्या भ्रूण हत्या पर प्रकाश डाला। मुख्याध्यापक राजेश कुमार ने बच्चों को अनुशासनपूर्ण जीवन व्यतीत करने, सत्य के मार्ग पर चलने, साफ-सफाई के महत्व से अवगत कराया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें