विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाइड्रोजन ट्रेन के यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट! कल नहीं चलेगी रेलगाड़ी, पानीपत रूट पर हो सकता है ट्रायल

Published: Thu, 23 Jul 2026 09:25 PM (IST)

हाइड्रोजन ट्रेन का आज फिर से जींद-पानीपत रूट पर ट्रायल हो सकता है, जिसके लिए लखनऊ से आरडीएसओ टीम भी आ सकती है।

हरियाणा में फिर ट्रायल पर जाएगी हाइड्रोजन ट्रेन।

हरियाणा में फिर ट्रायल पर जाएगी हाइड्रोजन ट्रेन।

HighLights

  1. हाइड्रोजन ट्रेन का जींद-पानीपत रूट पर ट्रायल

  2. लखनऊ से आरडीएसओ टीम ट्रायल के लिए आएगी

  3. प्रधानमंत्री मोदी ने 17 जुलाई को दिखाई थी हरी झंडी

जागरण संवाददाता, जींद। हाइड्रोजन ट्रेन शुक्रवार को फिर से ट्रायल पर जाएगी। ट्रेन का पानीपत रूट पर ट्रायल हो सकता है। ट्रायल को देखते हुए लखनऊ से आरडीएसओ (अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन) टीम भी आ सकती है।

17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जींद पहुंच कर हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। पहले दिन 200 विद्यार्थियों व शिक्षकों ने स्पेशल पास पर सफर किया था। 18 जुलाई को ट्रेन मरम्मत के लिए दिल्ली शकूरबस्ती भेजी गई थी।

इसके बाद 19 जुलाई को हाइड्रोजन ट्रेन का यात्रियों के लिए नियमित रूप से संचालन शुरू हो गया था। पहले दो दिन जहां यात्रियों की संख्या 20-20 रही थी। वहीं, इसके बाद यात्रियों की संख्या 30 से 40 के बीच में रही है।

हालांकि, रेलवे ने जो शेड्यूल जारी किया था, उसमें शुक्रवार को ट्रेन का संचालन बंद रखा गया है और मेंटेनेंस के लिए शकूरबस्ती भेजी जाने की योजना है।

एक सप्ताह ट्रेन चलने के बाद अब इसका फिर से ट्रायल किया जा सकता है। अगर शुक्रवार को ट्रेन को ट्रायल पर ले जाया गया, तो ट्रेन शकूरबस्ती मेंटेनेंस के लिए शनिवार को जा सकती है।