विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जींद के सफीदों में जमीन अपने नाम करवा ऐंठे 5 लाख रुपये, पति-पत्नी पर जालसाजी के आरोप

Published: Sun, 30 Aug 2026 01:10 PM (IST)

सफीदों निवासी विक्रम ने जमीन सौदे के लिए रोशन को पांच लाख रुपये दिए, लेकिन रोशन ने जमीन अपनी पत्नी के नाम कर दी और रजिस्ट्री से इनकार कर दिया।

जमीन की सौदेबाजी करके पांच लाख हड़पने पर दंपती के खिलाफ मामला दर्ज (प्रतीकात्मक फोटो)

जमीन की सौदेबाजी करके पांच लाख हड़पने पर दंपती के खिलाफ मामला दर्ज (प्रतीकात्मक फोटो)

जागरण संवाददाता, जींद। सदर थाना सफीदों पुलिस ने जमीन की सौदेबाजी कर पांच लाख रुपये हड़पने व सौदा हुई जमीन को अपनी पत्नी के नाम ट्रांसफर करवाने पर दंपती के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सफीदों निवासी विक्रम ने शिकायत में बताया कि उसने गांव खेड़ा खेमावती निवासी रोशन से 30 जनवरी 2025 को जमीन का सौदा किया था। उसने रोशन को पांच लाख रुपये देकर इकरारनामा कर लिया था। बकाया राशि रजिस्ट्री के समय देने का वादा किया था।

रजिस्ट्री के लिए 11 महीने का समय दिया। उस दौरान यह भी तय हुआ था कि अगर रजिस्ट्री करवाने से मना किया तो अदालत के माध्यम से रजिस्ट्री करवाई जाएगी। इसके बाद आरोपित ने जमीन के बंटवारे को लेकर उनके परिवार का मामला अदालत में चल रहा है। उसका फैसला आने के बाद वह रजिस्ट्री करवा देगा।

जुलाई 2025 में हिस्से का फैसला भी हो गया। जनवरी 2026 में उसने आरोपित रोशन को रजिस्ट्री करवाने को कहा। आरोपित कोई न कोई बहाना बनाता रहा। जब उसने अपने स्तर पर छानबीन की तो पता चला कि आरोपित रोशन ने इस जमीन को अपनी पत्नी सुमन के नाम ट्रांसफर कर दिया है।

जब उसने आरोपित से इस बारे में पूछा तो आरोपित ने रुपये लौटाने व रजिस्ट्री करवाने से मना कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। जांच अधिकारी एएसआइ महेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने विक्रम की शिकायत पर खेड़ा खेमावती निवासी रोशन व उसकी पत्नी सुमन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।