मौलिक अधिकारों की जानकारी देगा मानव अधिकार वेलफेयर संगठन
मानव अधिकार वेलफेयर संगठन की जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार नागपाल की अध्यक्षता में हुई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Nov 2019 08:10 AM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2019 08:10 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जींद : मानव अधिकार वेलफेयर संगठन की जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार नागपाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राष्ट्रीय सलाहकार कण सिंह कादियान एवं करनाल के जिला अध्यक्ष शशी शर्मा भी उपस्थित रहे। जींद के जिला अध्यक्ष श्याम सिंह रेढू, उपाध्यक्ष राकेश शर्मा व मीडिया प्रभारी अमित पांचाल को नियुक्त किया गया। यहां मानवाधिकार संगठन एवं सामाजिक सहयोग से जिले में लोगों को अपने मौलिक अधिकारों के बारे में जागरूकता के लिए अभियान की शुरुआत की गई। नागपाल ने बताया कि जिले के गांव-गांव में जाकर लोगों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें