अपने व्यक्तित्व को कैसे निखारें विषय पर हिदू कॉलेज में हुआ कार्यक्रम
हिदू कन्या कॉलेज में महिला प्रकोष्ठ के अंतर्गत महिला दिवस के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को अपने व्यक्तित्व को कैसे निखारें विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, जींद : हिदू कन्या कॉलेज में महिला प्रकोष्ठ के अंतर्गत महिला दिवस के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को अपने व्यक्तित्व को कैसे निखारें, विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. राजेश पूनिया ने शिरकत करते हुए अपने ओरा यानि व्यक्तित्व को सकारात्मक बनाने को लेकर विचार प्रकट किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या अनीता सिगरोहा ने की। डॉ. राजेश पूनिया ने कहा कि छात्राओं को अपना ओरा सकारात्मक रखना चाहिए । सकारात्मक ओरा का सृजन सकारात्मक सोच व अच्छे कार्यो से होता है। छात्राओं को सकारात्मक सोच के साथ-साथ मेहनत भी करनी चाहिए। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. सुषमा हुड्डा, डॉ. अंशु, डॉ. सीमा दलाल रही। डॉ. सुधा मल्होत्रा, डॉ. गीता गुप्ता, अंजलि गुप्ता, रेखा सैनी भी इस मौके पर खास तौर पर मौजूद रही।