हरियाणवी सामूहिक नृत्य में हिदू कॉलेज प्रथम
आर्य पीजी कॉलेज पानीपत में राज्य स्तरीय उत्सव में हिदू कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने हरियाणवी सामूहिक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Feb 2020 07:00 AM (IST)Updated: Tue, 25 Feb 2020 07:00 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जींद : आर्य पीजी कॉलेज पानीपत में राज्य स्तरीय उत्सव में हिदू कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने हरियाणवी सामूहिक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्राओं को 11 हजार रुपये व ट्रॉफी पुरस्कार में दी गई। महाविद्यालय की प्रबंध समिति व प्राचार्या अनिता कुमारी ने छात्राओं के भव्य प्रदर्शन की सराहना की। सांस्कृतिक विभाग की संयोजिका डॉ. क्यूटी ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों से छात्राओं के व्यक्तित्व निर्माण में अहम स्थान रखती हैं। सांस्कृतिक विभाग की सदस्य डॉ. सुधा मल्होत्रा, अंजली गुप्ता, डॉ. सीमा दलाल, आरती सैनी, प्रवीन व रमन कुमारी सहित अन्य सभी महाविद्यालय वर्ग के सदस्य का धन्यवाद किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें