जींद में हेरोइन सप्लाई रैकेट का भंडाफोड़, कलायत निवासी मुख्य आरोपी अमित गिरफ्तार
सीआइए नरवाना पुलिस ने हेरोइन सप्लाई करने के आरोपित कलायत निवासी अमित को शुक्रवार शाम गिरफ्तार कर लिया है। अमित ...और पढ़ें
-1790425063739_m.webp)
जींद में हेरोइन सप्लाई रैकेट का भंडाफोड़। फोटो जागरण
HighLights
सीआइए नरवाना पुलिस ने हेरोइन सप्लायर अमित को गिरफ्तार किया।
अमित कलायत का निवासी है और लंबे समय से फरार था।
पहले पकड़े गए प्रदीप व नेहा को हेरोइन सप्लाई करता था।
जागरण संवाददाता, जींद। सीआइए नरवाना पुलिस ने हेरोइन सप्लाई करने के आरोपित कैथल जिले के कलायत निवासी अमित को शुक्रवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।
सीआइए प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि 28 जुलाई को सीआइए नरवाना पुलिस ने हांसी की जगदीश कालोनी निवासी प्रदीप व नरवाना की चमेला कालोनी निवासी नेहा को 10.80 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों से पुलिस ने पूछताछ की।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनको यह हेरोइन कलायत निवासी अमित ने सप्लाई की थी। पुलिस ने उसी समय अमित के ठिकानों पर रेड की थी, लेकिन आरोपित अमित उसी समय से फरार चल रहा था। अब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार शाम को आरोपित अमित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को शहर थाना नरवाना पुलिस को सौंप दिया। शहर थाना नरवाना पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।
