झुलसाने लगी गर्मी : सूरज की तपन बढ़ी, तापमान 41 डिग्री
सूरज की तपन बढ़ी है। शहर में इसका असर भी दिख रहा है। जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंच चुका है। रास्तों पर दोपहर के समय बीरानी सी छाने लगी है।
जागरण संवाददाता, जींद : सूरज की तपन बढ़ी है। शहर में इसका असर भी दिख रहा है। जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंच चुका है। रास्तों पर दोपहर के समय बीरानी सी छाने लगी है। शनिवार को का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। सुबह ही तेज धूप के कारण पार बढ़ गया और दोपहर होते-होते गर्मी बढ़ गई, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छा गए। बादल छाने के बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार आगे करीब 15 दिनों तक इसी तरह का तापमान रहेगा। स्थानीय स्तर पर मौसम में बदलाव होने पर बारिश भी हो सकती है। दिन में सूरज की तपिश के तेज गरम हवाएं चलती रही।