Move to Jagran APP

हरियाणा की राजनीति में होंगे बड़े बदलाव, जीत के लिए उतरेंगे चुनाव में : केजरीवाल

संवाद सूत्र, सफीदों : प्रदेश में कई जगहों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल का रास्ता

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 02:14 AM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 02:14 AM (IST)
हरियाणा की राजनीति में होंगे बड़े बदलाव, जीत के लिए उतरेंगे चुनाव में : केजरीवाल
हरियाणा की राजनीति में होंगे बड़े बदलाव, जीत के लिए उतरेंगे चुनाव में : केजरीवाल

संवाद सूत्र, सफीदों : प्रदेश में कई जगहों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल का रास्ता रोकने की घटनाओं को देखते हुए शनिवार को उन्हें अपना रास्ता ही बदलना पड़ गया। शनिवार को उन्हें रोहतक, जींद से होते हुए कैथल पहुंचना था। लेकिन उन्होंने ऐन वक्त पर फैसला बदला और पानीपत, सफीदों, असंध के रास्ते से कैथल पहुंचे।

loksabha election banner

दरअसल 16 दिसंबर को कैथल में स्कूल अस्पताल व्यवस्था को लेकर आम पार्टी रैली कर रही है। रैली को दिल्ली के मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल संबोधित करेंगे। सफीदों पहुंचने से पहले उन्होंने एक ढाबे पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्रीय राजनीति के बारे में चर्चाएं की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि इस बार हरियाणा की राजनीति में बड़े बदलाव होने वाले हैं। प्रदेश की सत्ता में आम आदमी पार्टी की भागेदारी निश्चित है। हम चुनाव में जीत के लिए ही उतरेंगे। इसके लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के साथ साथ पार्टी की नीतियों का प्रचार किया जाना चाहिए। इस मौके पर विकास कंसल, हीरा नंद, राजयोगी, रणबीर ¨सह, बादल सैनी, बलवान, कृष्ण मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.