Move to Jagran APP

हरियाणा सरकार के खिलाफ सर्व कर्मचारी संघ की चेतावनी रैली, कहा- मांगों के लागू होने तक जारी रहेगा आंदोलन

धर्मबीर फोगाट ने कहा कि संघ लगातार मांग कर रहा है कि सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। पुरानी पेंशन बहाली की जाए। समान काम समान वेतन लागू किया जाए। इसी के साथ उन्होंने मांग की कि 8वें आयोग का गठन किया जाए।

By Jagran NewsEdited By: Rajat MouryaPublished: Sun, 28 May 2023 04:21 PM (IST)Updated: Sun, 28 May 2023 04:21 PM (IST)
हरियाणा सरकार के खिलाफ सर्व कर्मचारी संघ की चेतावनी रैली, कहा- मांगों के लागू होने तक जारी रहेगा आंदोलन
हरियाणा सरकार के खिलाफ सर्व कर्मचारी संघ की चेतावनी रैली

जींद, जागरण संवाददाता। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर रविवार को हुडा ग्राउंड में चेतावनी रैली हुई। जिसमें प्रदेशभर से हजारों कर्मचारी पहुंचे। चेतावनी रैली की अध्यक्षता प्रांतीय प्रधान धर्मबीर फोगाट ने की और संचालन महासचिव नरेश कुमार द्वारा किया गया। धर्मबीर फोगाट ने कहा कि मांग पत्र में शामिल सभी मांगों के लागू होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टी के अध्यक्षों व विधायकों को मांग पत्र और ज्ञापन देकर जवाब मांगे जाएंगे। इसके बाद सभी जनप्रतिनिधियों पंच, सरपंच, ब्लाक समिति सदस्य, नगर पार्षद व जिला पार्षदों से जन समर्थन मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए बड़ी तेजी से सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र का निजीकरण कर रही है। जनसेवाओं के विस्तार नहीं होने से रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि संघ लगातार मांग कर रहा है कि सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। पुरानी पेंशन बहाली की जाए। समान काम समान वेतन लागू किया जाए। इसी के साथ, उन्होंने मांग की कि 8वें आयोग का गठन किया जाए, आउटसोर्सिंग, ठेका प्रथा और निजीकरण की नीतियों पर रोक लगे, 18 माह के डीए का भुगतान हो और कौशल रोजगार निगम को भंग करने की मांगों को लागू किया जाए।

धर्मबीर फोगाट ने कहा कि अगर इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन जारी रहेगा। सर्व कर्मचारी संघ ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरने पर भी समर्थ किया।

बता दें कि चेतावनी रैली को अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा, एसकेएस के पूर्व महासचिव सत्यपाल सिवाच, पूर्व प्रधान फूल सिंह शयोकंद, अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य अध्यक्ष बलबीर सिंह, सीटू की राज्य अध्यक्ष सुरेखा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जरनैल सिंह सांगवान, नरेश शास्त्री, धर्मेंद्र ढांडा, सुखदर्शन सरोहा, सुरेश राठी, हितेंद्र सिहाग, रानी गहलावत, मुकेश खरब, संतोष यादव, इंद्र सिंह बधाना, मांगेराम तिगरा, विजय मलिक व जोगेंद्र करौंथा ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.