विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जींद में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल की तैयारी तेज, सरकार पर निजीकरण का आरोप

Published: Tue, 27 Oct 2026 04:21 PM (IST)

जींद डिपो में हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने 5-6 नवंबर को प्रस्तावित हड़ताल की तैयारी के लिए गेट मीटिंग की। कर्मचारियों ...और पढ़ें

रोडवेज कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल की तैयारी तेज, जींद डिपो में गेट मीटिंग।

रोडवेज कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल की तैयारी तेज, जींद डिपो में गेट मीटिंग।

HighLights

  1. 5-6 नवंबर को हरियाणा रोडवेज की दो दिवसीय हड़ताल प्रस्तावित।

  2. जींद डिपो में कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर रणनीति बनाई।

  3. रोडवेज के अस्तित्व और सात सूत्रीय मांगों पर कर्मचारियों का जोर।

जागरण संवाददाता, जींद। पांच और छह नवंबर को प्रस्तावित दो दिवसीय हड़ताल की तैयारी के लिए हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने मंगलवार को जींद डिपो में गेट मीटिंग की।

मोर्चा नेताओं जयबीर घणघस, जगदीप लाठर, वीरेंद्र सिंह, नीरज शर्मा, संजीव कुमार, सुरेंद्र कुमार, कृष्ण नोहरा, श्रीभगवान, पवन साहरण, अशोक खोखर, अनूप लाठर, संदीप रंगा और अमरजीत सिंह ने कहा कि हड़ताल रोडवेज के अस्तित्व, सरकारी सस्ती यात्रा और बेरोजगार युवाओं के रोजगार की रक्षा के लिए है।

नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार प्राइवेट परमिट, किलोमीटर स्कीम और महंगी ठेके की इलेक्ट्रिक बसों के जरिए रोडवेज को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट सोसाइटी की बसों में बुजुर्गों, छात्रों और महिलाओं को सरकारी बसों जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। मोर्चा की मांग है कि हर गांव में सरकारी बस पहुंचे और स्कूल-कालेज के समय छात्राओं के लिए अलग स्पेशल बस चलाई जाए।

सरकार को सात सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा गया है। इसमें सरकारी बस बेड़ा बढ़ाने, गांवों तक बस सेवा, छात्राओं के लिए स्पेशल बस, पक्की भर्ती और मानी गई आर्थिक मांगें लागू करने की मांग शामिल है।

कर्मचारियों की अन्य मांगों में परिचालकों और चालकों का पे ग्रेड बढ़ाना, उप निरीक्षक के रिक्त पदों पर पदोन्नति, 2016 में भर्ती चालकों को पक्का करना, बकाया बोनस देना, हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को पक्का करना, काटी गई अर्जित छुट्टियां बहाल करना और जोखिम भत्ता देना शामिल है।