विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में भाभी के सामने आत्महत्या का नाटक करना पड़ा भारी, पैर फिसलने से देवर की फंदे से लटककर मौत

Published: Wed, 30 Sep 2026 05:10 PM (IST)

हरियाणा के जुलाना में एक युवक को मजाक में फंदा लगाना महंगा पड़ गया, जिससे उसकी जान चली गई। पैर ...और पढ़ें

मजाक में फंदा लगाना पड़ा महंगा, युवक की गई जान।

मजाक में फंदा लगाना पड़ा महंगा, युवक की गई जान।

HighLights

  1. युवक ने भाभी से मजाक में फंदा लगाया, जान गंवाई।

  2. पैर में चोट से संतुलन बिगड़ा, मेज से फिसलकर मौत।

  3. जुलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

संवाद सूत्र, जुलाना। गांव किलाजफरगढ़ में मंगलवार शाम को एक युवक को मजाक में फंदा लगाना भारी पड़ गया। इस मजाक में युवक की जान चली गई। मृतक टावर कंपनी में काम करता था। पांव में चोट लगने के कारण वह दो-तीन दिन से घर पर ही था। पुलिस ने स्वजनों के बयान दर्ज कर इतिफाकिया कार्रवाई की है।

गांव किलाजफरगढ़ निवासी 31 वर्षीय हरीश को गंभीर हालत में मंगलवार शाम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना में लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जींद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया।

बुधवार सुबह मृतक हरीश के पिता राममेहर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि हरीश अविवाहित था। वह एक टावर कंपनी में काम करता था। दो दिन पहले उसके पांव में चोट लग गई थी। इसलिए वह दो दिन से घर पर ही थी। मंगलवार शाम को वह अपने कमरे में बैठा था।

हरीश को पानी देने के लिए उसकी भाभी आई थी। इस दौरान हरीश ने पंखे से फंदा बनाकर गले में डाल लिया और अपनी भाभी से मजाक करने लगा। उसकी भाभी ने भी मजाक में कोई ध्यान नहीं दिया और वह पानी रखकर चली गई।

इसी दौरान हरीश के पांव में चोट लगने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह मेज से नीचे फिसल गया। कुछ देर बाद जब स्वजन उसके कमरे में पहुंचे तो हरीश फंदे पर लटक रहा था। उसे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना में दाखिल करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जुलाना थाना के जांच अधिकारी लखविंद्र ने बताया कि मृतक अपनी भाभी से मजाक कर रहा था। इसी मजाक में उसकी जान चली गई। पुलिस ने इतिफाकिया कार्रवाई की है।