सफाई कर्मचारियों की बात सुने सरकार : विद्या रानी दनौदा
संवाद सूत्र, नरवाना : ऐसी क्या वजह है कि सरकार नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की बात नह
By JagranEdited By: Published: Tue, 22 May 2018 06:26 PM (IST)Updated: Tue, 22 May 2018 06:26 PM (IST)
संवाद सूत्र, नरवाना : ऐसी क्या वजह है कि सरकार नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की बात नहीं सुन रही। क्या सरकार का इरादा शहर के नागरिकों को कूड़े के ढेर पर बैठाना तो नहीं है। अगर ऐसा नहीं है, तो फिर सरकार सफाई कर्मचारियों की बात सुने तथा शहर में जो कूड़े- करकट के ढेर लगे हुए हैं उन्हें उठवाने का काम करें। यह बात नरवाना हलके से कांग्रेस की प्रत्याशी रही व वरिष्ठ नेत्री विद्यारानी दनौदा ने पिछले 15 दिनों से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के विषय में कही। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी दलित समाज से हैं और शहर को स्वच्छ करने के बदले में दो रोटी खाते हैं। फिर पता नहीं क्यों, सरकार को इन कर्मचारियों की बात गले नहीं उतर रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें