रोडवेज कर्मचारियों पर लाठीचार्ज करना सरकार की दमनकारी नीति
संवाद सूत्र, नरवाना : हरियाणा ज्वाइंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर संयुक्त संघर्ष समिति, भारतीय म
संवाद सूत्र, नरवाना : हरियाणा ज्वाइंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर संयुक्त संघर्ष समिति, भारतीय मजदूर संघ, इंटक आदि कर्मचारी संगठनों व रोडवेज विभाग के कर्मचारियों ने एक दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया था। जिसके बाद रोडवेज कर्मचारी सभी डिपूओं पर धरना पर बैठ गए। लेकिन सरकार द्वारा कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए एस्मा लगा दिया गया। परन्तु कर्मचारियों ने एस्मा की परवाह न करते हुए हड़ताल करने का निश्चय कर लिया। लेकिन प्रदेश में अन्य स्थानों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने के कारण जान-माल की हानि को देखते हुए उपकेन्द्र नरवाना में डीएसपी कुलवंत बिश्नोई कर्मचारियों को सरकार के आदेश बताए। जिसके बाद कर्मचारियों ने विभाग के हित को देखते हुए हड़ताल से उठ जाने का फैसला लिया। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला प्रैस प्रवक्ता व डिपो प्रधान जगदीप शर्मा ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों पर एस्मा लगाकर निर्दोष कर्मचारियों पर जीन्द में लाठी चार्ज किया गया, लेकिन कर्मचारी शांतिप्रिय तरीके से धरना दे रहे थे। इस मौके पर ईश्वर मोर, शमशेर ¨सह, नरेंद्र पालवां, प्रदीप शर्मा, हरदीप, वीरेंद्र, बलबीर मौजूद रहे।