स्लोगन प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर पाया दूसरा स्थान
कस्बे के वार्ड एक निवासी और 12वीं कक्षा के रोहित कुमार ने कैथल में आयोजित हरियाणा स्टेट लीगल सर्विसिज प्रतियोगिता में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
संवाद सूत्र, जुलाना : कस्बे के वार्ड एक निवासी और 12वीं कक्षा के रोहित कुमार ने कैथल में आयोजित हरियाणा स्टेट लीगल सर्विसिज प्रतियोगिता में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। रोहित जुलाना के राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल की 12 वीं कक्षा का छात्र है। रोहित ने स्लोगन प्रतियोगिता में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया जिसमें रोहित को 12 हजार रूपये की ईनामी राशि से सम्मानित किया गया। बुधवार को जुलाना के स्कूल में पहुंचने पर कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य रमेश देशवाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए प्राचार्य रमेश देशवाल ने कहा कि अन्य छात्रों को भी रोहित से प्रेरणा लेकर शिक्षा में मेहनत कर अपना लक्ष्य पाना चाहिए। इस अवसर पर विजय कुमार, सुरेश नैन, लीलूराम, सुदेश, राजेश दलाल, निरूपमा, सुनीता मौजूद रहे।