Move to Jagran APP

तरबेज अंसारी के हत्यारोपितों की गिरफ्तारी के लिए दिया धरना

बहुजन क्रांति मोर्चा भारतीय मुक्ति मोर्चा भारतीय विद्यार्थी मोर्चा एवं राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को लघु सचिवालय पर धरना देकर झारखंड में तरबेज अंसारी के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jul 2019 12:32 AM (IST)Updated: Sat, 06 Jul 2019 06:46 AM (IST)
तरबेज अंसारी के हत्यारोपितों की गिरफ्तारी के लिए दिया धरना
तरबेज अंसारी के हत्यारोपितों की गिरफ्तारी के लिए दिया धरना

जागरण संवाददाता, जींद : बहुजन क्रांति मोर्चा, भारतीय मुक्ति मोर्चा, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा एवं राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को लघु सचिवालय पर धरना देकर झारखंड में तरबेज अंसारी के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि भारत के 31 राज्यों के 550 जिलों में सभी जिला मुख्यालयों पर देशव्यापी धरना दिया जा रहा है।

prime article banner

केशव गौतम ने कहा कि मॉब लिचिग की घटनाएं देश में दिन-प्रतिदिन बढ़ रही हैं। इसके लिए सिर्फ और सिर्फ भाजपा सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने चेताया कि अगर सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करती है है तो पूरे देश में राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। धरने पर एसके गौतम, रविद्र द्रविड़, रामफल दहिया, पाल सिंह, हजरत इमरान, हुसैन मोहम्मद, इस्माइल, मोहम्मद नशीन आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.